सोमवार, 8 मई 2017

मुझे खुद को कहार करना था.......

मुझसे थोड़ा तो प्यार करना था।
एक बार ऐतबार करना था।।

दिल को बस जार जार करना था।
कुछ तो ऐसे निबाह करना था।।

साथ रिश्तों का ऐतबार लिये।
हमको ये दश्त पार करना था।।

जमीं पर उतर के चाँद आये।
ऐसी शब् का चुनाव करना था।।

गम-ए-दौरां बिठा के डोली में।
रोज खुद को कहार करना था।।

याद में जो कटी, कटी ना कटी।
वैसी हर शब् से प्यार करना था।।


दिल जो हल्का हुआ तो याद आया।
तेरी मर्जी से आह भरना था।।

रूह को भी करार आ जाए।
कोई ऐसा करार करना था।।

गैर में ऐब ढूंढने वाले।

कुछ तो खुद में सुधार करना था।।

क्यों आस्तीन चढ़ी हुई है तेरी।
क्या मुझसे आर पार करना था।।

बोल तेरे थे क्यों कर मिसरी की डली थी।
शायद 'गिरि' पर और प्रहार करना था।।

                 - आकर्षण कुमार गिरि

रविवार, 30 अक्टूबर 2016

है वही उन्वान, लेकिन रोशनाई और है........

चित भी उसकी, पट उसी की,
सब सियासी तौर है।
कह रही है कुछ जबां,
लेकिन कहानी और है।।

था वही, जिसकी इबादत में
जहां पाबोस था।
और, हम समझे कि
दुनिया की खुदाई और है।।

मैं सहन करता रहा हंस हंस के
सब जुल्मो सितम।
वो तो खुद कुछ और,
उनकी बेहयाई और है।।

नींद गहरी है मगर,
अब रात हर बेख्वाब से।
है वही चादर, मगर
अब चारपाई और है।।

दाग छुप जायेंगे,
दीवार पुत जाने के बाद।
घर की पुताई और है,
सच की पुताई और है।।

कहने को तो कह देते हैं-
दुनिया मेरे ठेंगे पर।
जग की परवाह और है
जग की हंसाई और है।।

गीतों में 'गिरि' के अब भी,
है तपिश उस प्यार की।
है वही उन्वान लेकिन,
रोशनाई और है।।

मंगलवार, 29 दिसंबर 2015

तू उससे आंख मिला, बातचीत जारी रख......

अपनी आंखों में 

हसीं ख्वाब की स्याही रख।

बहुत प्यासा है तू, 

पास एक सुराही रख।।




तेरी मंजिल की हदें 

तुझसे ही गुजरती हैं।

एक मुसाफिर है तू, 

तू मन का सफर जारी रख।।


वो न लहरों में कभी डूबा है, 

औ न डूबेगा।

तू हिफाजत से रहेगा, 

तू उससे अपनी यारी रख।।




उसने बड़े ही करीने से 

बनाई है दुनिया।

ये तुझपे है कि 

उस दुनिया की तू सफाई रख।।




हमसे बिछड़ोगे तो 

आधे ही कहे जाओगे।

मुकम्मल दासतां के वास्ते 

तू मुझसे यारी रख।।


खूब हंसके फरेब देते हैं 

ये दिलवाले।

या तो तू दिल को संभाल, 

या तो तू अय्यारी रख।।




ऐसी क्या बात हुई 

मुझसे खफा बैठे हो।

कभी तो ऐसा हो, 

मेरी साफगोई की कदर भी रख।।


वो दिलफरेब है, 

करता है बात बस हल्की।

तू उससे कुछ न कह, 

अपनी निगाह भारी रख।।




'गिरि' की आंखों में 

इक खुशबू है तेरे चाहत की।

तू उससे आंख मिला, 

बातचीत जारी रख।।

                                     - आकर्षण कुमार गिरि।


बुधवार, 29 जुलाई 2015

इक घोंसले के वास्ते, परवाज़ कितनी चाहिये......

फिर बना लूं इक नयी 

कागज की कश्ती आज भी।

है कला वो याद, 

पर बचपन पुराना चाहिये।।


तेरे घर के सामने

 एक घर बनाने के लिये।

सिर्फ पैसा ही नहीं, 

एक प्लॉट खाली चाहिये।।


सीखना है कुछ अगर, 

इन पंछियों से सीखिये।

तिनका-तिनका कर के ही, 

एक घर बनाना चाहिये।।



लब को सी लें, अश्क पी लें, 

और उफ्फ भी ना करें।

है बहुत मुश्किल... मगर, 

दिल बाज़ जाना चाहिये।।


क्या करें क्या ना करें? 

ग़र ऐसी उलझन हो कभी।

क्या करें की सोचकर

सब भूल जाना चाहिये।।


सामने मंजिल अगर, 

खुद से बड़ी लगने लगे।

छोड़ कर हर राह, 

सीधे घर को जाना चाहिये।।

चोंच में तिनका दबाकर, 
ऐ गिरि उड़ते हो क्यों?

इक घोंसले के वास्ते, 

परवाज़ कितनी चाहिये?

                - आकर्षण कुमार गिरि।

गुरुवार, 16 जुलाई 2015

जब समझोगे, तब समझोगे.......


बेदर्द सवालों के मतलब, 

जब समझोगे तब समझोगे।

दुखती रग क्योंकर दुखती है? 

जब समझोगे तब समझोगे।।





रुखे-सूखे रिश्ते-नाते, 

और मरासिम मद्धम से।

इनसे होकर कैसे गुजरें, 

जब समझोगे तब समझोगे।।




एक और एक ग्यारह भी है, 

एक और एक सिफर भी है।

ये अहले सियासी बातें हैं, 

जब समझोगे तब समझोगे।।



मंजिल के आने से पहले, 

मैं क्यों थक कर बैठ गया?

मंजिल भी दूर छिटकती है, 

जब समझोगे तब समझोगे।।


दिल से दिल को मिलाना होगा, 

आंख मिलाने से पहले।

ये है बुनियादी बात मगर, 

जब समझोगे तब समझोगे।।



बदनामी को मोल लिया, 

हर ताने पर साधी चुप्पी।

मेरी खामोशी का मकसद,

जब समझोगे तब समझोगे।।


हमने तुमको हमदम जाना, 

तुमने हमको बेच दिया।

'गिरि' के मोल को क्या जानो, 

जब समझोगे तब समझोगे।।
                                          

                                                    -आकर्षण कुमार 'गिरि'

उलझते जायेंगे सुलझे हुए हम

 ख़ुद अपनी घात में बैठे हुए हम ज़बां के तीर हैं छूटे हुए हम जिगर तक आपके पहुँचेंगे कैसे नज़र से आपकी उतरे हुए हम महब्बत में सियासत कर रहे हो...