शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

ख़ुदा जब सुनेगा गवाही मेरी

है बेबस बहुत बेकरारी मेरी

ख़बर में छपी है उदासी मेरी
जिसे देखिए देखने आ रहा
तमाशा बनी ज़िंदगानी मेरी?
सुदामा की चिंता किसी को कहाँ
सियासत ने छीनी है यारी मेरी
मुझे मार डालेगी ये मैकशी
हुई आज दुश्मन है साक़ी मेरी
तजुर्बा मोहब्बत का ज़्यादा नहीं
उमर है अभी बस नवासी मेरी।
गुनहगार उस दिन वो कहलाएगा
ख़ुदा जब सुनेगा गवाही मेरी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

उलझते जायेंगे सुलझे हुए हम

 ख़ुद अपनी घात में बैठे हुए हम ज़बां के तीर हैं छूटे हुए हम जिगर तक आपके पहुँचेंगे कैसे नज़र से आपकी उतरे हुए हम महब्बत में सियासत कर रहे हो...