शनिवार, 19 अक्टूबर 2019

खूब बिकती है मसीहाई यहां।

यूं गले लगना है रुसवाई यहां।
कर निगाहों से पजीराई यहां।।

नेकियों के नाम की परछाइयां।
खूब बिकती है मसीहाई यहां।।

चंद लफ़्ज़ों से रंगे हैं उनके खत।
दिल के खूं की रोशनाई है यहां।।

क्यों सिमटते जा रहे हो खुद में तुम।
अब चलन में बेहयाई है यहां।।

पोंछ माथे से पसीना, बैठ जा।
तेरे बदले से ना बदलेगा जहां।।

तेरी नज़रों से पियेंगे रात भर।
बस यही मेरी कमाई  है यहां।।

आ तू खुद में जी ले अपनी जिंदगी।
बस 'गिरि' इसमें भलाई है यहां।।
              - आकर्षण कुमार गिरि।

4 टिप्‍पणियां:

  1. क्यों सिमटते जा रहे हो खुद में तुम।
    अब चलन में बेहयाई है यहां।।

    वाह, बहुत खूब

    जवाब देंहटाएं
  2. उत्तरप्रदेश विधवा पेंशन योजना, उत्तरप्रदेश किस्सान आवास क़िस्त योजना ,उत्तरप्रदेश बाल श्रमिक विधा योजना, उत्तरप्रदेश मुर्गीपालन लोन योजना, उत्तरप्रदेश विश्वकर्मा सम्मान योजना, अनेक योजना का आम जन के विकास और समृद्धि पूर्ण जीवन यापन हेतु चलायी जा चुकी है. ऐसे सभी तरह कि Sarkari yojana Form भरकर अप्लाई जरुर करे, आप योग्य हुए तो योजना का लाभ मिलेगा

    जवाब देंहटाएं

यौम-ए -ज़ख्म मनाया हमने....

खुद पे तीर चलाया हमने जाम-ए-लहू छलकाया हमने। अपने अंदर तुझको पाकर खुद को ही बहलाया हमने। तेरी सूरत चस्पा कर ली दर्पण को झुठलाया हमने। तुझको ...