सोमवार, 17 सितंबर 2018

कितनी बेअक्ल जिंदगानी है?

थोड़ी सुननी, बहुत सुनाानी है।
रात है, नींद है, कहानी है।।

सबको मदहोश कर गयी है वो।
एक खुशबू जो ज़ाफरानी है।।

इश्क में मुस्कुराने की ज़िद है।
अपनी तो बस ही नादानी है।।

मौत आये, सुकून मिल जाये।
उसका पहलू, मेरा पेशानी है।।

आ गये तर्के-ताल्लकु के दिन।
फिर छिड़ी नरगिसी कहानी है।।

हर घड़ी आरजू उसी की है।
कितनी बेअक्ल जिंदगानी है?

खुद से नज़रें मिला नहीं पाता

उसकी आंखों का मरा पानी है।।

ख्वाब का कत्ल हो गया होगा।
कितनी खोयी सी रात रानी है।।

दिल की ये दास्तां कहें किससे?
सबका जीवन भी कितना फ़ानी है?

बेवफा गिरि का नाम लेते क्यों?
अपनी करनी उन्हें छुपानी है।।

-आकर्षण कुमार गिरि।

उस तीर का स्वागत है, जिस पे नाम मेरा है लिक्खा।।

कभी कातिलकभी महबूब
कभी मसीहा लिक्खा। 
हमने उनको बेखुदी में 
खुद न जाने क्या  लिक्खा।।

इम्तिहाने-जीस्त में हासिल
सिफरपर क्या गिला?
उसको उतने अंक मिले
जिसने जैसा परचा लिक्खा।।

लाखों दस्तक पर भी तेरा, 
दरवाजा तो बंद रहा।
जाते जाते दर पे तेरे
अपना नाम पता  लिक्खा।।

यूं रदीफो काफिया
मिसरे, हमें मालूम थे।
तुम न समझोगे कि क्यों, 
हर शेर को मक्ता लिक्खा??

मेरी मंजिल की दुआ
दिन रात रहती है यही।
पढ़ न पाऊँ मैं उसे
जो मील के पत्थर पे लिक्खा।।

अपनी आदत है नहीं
मेहमान से मुख मोड़ना।
उस तीर का स्वागत है, 
जिस पे नाम मेरा है लिक्खा।।

गीतगज़लें या रुबाई
तुम जो चाहो सो कहो।
एक मोहब्बत ही लिखा
और 'गिरिने क्या लिक्खा?
                                            
-आकर्षण कुमार गिरि

मेरे जिगर को मेरी मुफलिसी ने काट दिया

दिलों का दर्द मेरी आशिकी ने काट दिया।  मेरी मियाद मेरी मैकशी ने काट दिया।  बयान करने को अब कोई बहाना न बना  तेरी ज़बान मेरी ख़ामुशी ने काट दि...